Home Breaking News भोंदू बाबा अशोक खरात और स्टॉफ की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइड...

भोंदू बाबा अशोक खरात और स्टॉफ की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइड बंद होने पर कैबिन में नहीं आता था कोई,

28
0

भोंदू बाबा अशोक खरात और स्टॉफ की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइड बंद होने पर कैबिन में नहीं आता था कोई, जानें सबकुछ।

नासिक: महाराष्ट्र में अशोक खरात उर्फ ‘भोंदू बाबा’ के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच चल रही है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जांच के दौरान कई अहम खुलासे हो रहे हैं। अब खरात को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि भोंदू बाबा अपने स्टाफ से कोड लैंग्वेज में बात करता था। खरात का स्टाफ उसके हर एक इशारे को समझ जाता था। वो महिलाओं को इलाज के लिए अपने ऑफिस में बुलाता था। शुद्धिकरण के नाम पर वो उनके साथ गलत काम करता था। जैसे ही कोई महिला उसके कैबिन में आती थी वो झूमर की लाइट को बंद कर देता था। यह उसके स्टाफ के लिए एक कोड वर्ड होता था। इसका मतलब होता था कि केबिन के अंदर ‘नो एंट्री’। इससे स्टाफ समझ जाता था कि अंदर महिला का यौन शोषण हो रहा है।

ऐसे होती थी कोड लैंग्वेज में बात
भोंदू बाबा खरात महिलाओं के यौन शोषण के लिए ‘शुद्धिकरण’ जैसे शब्दों के कोड वर्ड का इस्तेमाल किया करता था।
खरात की इस घिनौनी हरकत की किसी और को भनक भी नहीं पड़ती थी।
केबिन में ऐसे कांच लगाए गए थे जिससे बाहर से अंदर का कुछ दिखाई नहीं पड़ता था।