बेटियों को पैर से बांध रातभर छत से उल्टा लटकाया, एक की मौत, दूसरी गंभीर, महाराष्ट्र में हत्यारा पिता गिरफ्तार।
महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। पिता पर आरोप है कि उसने चोरी की आशंका में अपनी बच्चियों को पीटा। उन्हें छत से रातभर लटका दिया। एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरी बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पिता की बर्बरता की सूचना अस्पताल से मिली थी।