पश्चिम बंगाल: क्या साउथ बंगाल से निकलेगा BJP की जीत का रास्ता:5000 किमी की परिवर्तन यात्रा, 237 सीटों तक पहुंची, लोग बोले- बदलाव चाहिए।
7 मार्च को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में BJP की परिवर्तन यात्रा पहुंची। यहां रघुनाथपुर इंडस्ट्रियल एरिया है इसलिए हिंदी भाषी और आदिवासी आबादी ज्यादा है। यहां से BJP के ही विधायक हैं, फिर भी रैली में भीड़ कम पहुंची। यहीं रास्ते में अवधेश राम मिले। वो रैली में नहीं आए लेकिन चाहते हैं कि राज्य में सरकार जरुर बदले।