पटना:गन्ना उत्पादन बढ़ाने हेतु पटना में सेमिनार का हुआ आयोजन, मॉडर्न तकनीक और ब्रीडर बीज अपनाने पर जोर।
पटना। गन्ने की खेती विस्तार एवं पैदावार बढ़ाने को लेकर गांधी मैदान के पास स्थित ज्ञान भवन में गन्ना उद्योग विभाग की ओर से गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार–2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन रोग प्रबंधन, नई प्रौद्योगिकी, जलवायु-अनुकूल खेती और उद्योग के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और संस्थागत प्रतिनिधियों ने गंभीर मंथन किया। सेमिनार में इस बात पर जोर दिया गया कि बिहार में गन्ना क्षेत्र के विस्तार एवं चीनी उद्योग को नई गति देने के लिए उन्नत बीज, यंत्रीकरण, शोध-आधारित उपाय, क्षेत्र विशेष के अनुरूप तकनीक और संस्थागत समन्वय को प्राथमिकता देनी होगी।