: एयरस्ट्राइक के बाद हुआ जोरदार धमाका और उठने लगा धुएं का गुबार, काबुल के अस्पताल पर PAK का अटैक।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ।
यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के ऊपर से आग की लपटें और धुएं का एक बड़ा सा गुबार उठते हुए दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा बल टॉर्च की रोशनी में शवों को बाहर निकालते और दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की अभी पुष्टि नहीं पाई है।