इंदौर: इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक, होटल-कैटरिंग सेक्टर पर संकट गहराया।
ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब इंदौर तक पहुंच गया है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। शहर में ढाई हजार से ज्यादा होटल व रेस्त्रां संचालित होते हैं। इस कारण वे बंद होने के कगार पर आ सकते हैं। इसके अलावा इस माह इंदौर में एक हजार से ज्यादा शादियां भी हैं। कैटरिंग में भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। जिन परिवारों में शादी है, वे भी इस एलपीजी संकट के कारण चिंता में डूब गए हैं।
उधर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में युद्ध के बाद उपजे संकट के कारण बदलाव किया गया है। दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतर के बाद ही बुक हो सकेगा। अब तक यह सुविधा थी कि बुकिंग करने में समयसीमा का नियम नहीं था।इंदौर में संचालित होने वाली सराफा चौपाटी और 56 दुकान चौपाटी पर भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है।