Home Breaking News अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के समर्थन में खुलकर खड़ा हुआ भारत, UN में...

अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के समर्थन में खुलकर खड़ा हुआ भारत, UN में पाक को रगड़ा; लेकिन अमेरिका ने दिया झटक।

18
0

अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के समर्थन में खुलकर खड़ा हुआ भारत, UN में पाक को रगड़ा; लेकिन अमेरिका ने दिया झटक।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान भारत ने देश में जारी मानवीय संकट, सीमा पार से होने वाली हिंसा और व्यापारिक प्रतिबंधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए अफगानिस्तान के प्रति नई दिल्ली के निरंतर समर्थन को दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों के हताहत होने, शरणार्थियों की जबरन वापसी और चारों ओर से जमीन से घिरे (लैंडलॉक्ड) इस देश के लिए व्यापारिक बाधाओं जैसे गंभीर मुद्दों की ओर परिषद का ध्यान आकर्षित किया।