Hanuman Ansh पर ‘नीम करौली’ बाबा का हाथ, दुनियाभर में 32वें दिन कमाई से मिर्जापुर- द मूवी का किया बंटाधार.
नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि ऑडियंस के लिए आर भी मसाला मूवीज और एक्शन के ऊपर कंटेंट है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर लगभग टॉक्सिक का खाता बंद करने के बाद अब यह मूवी मिर्जापुर- द मूवी को दुनियाभर में कलेक्शन के मामले में आगे निकलने नहीं दे रही है।
32वें दिन भी सोमवार होने के बावजूद भी हनुमान अंश ने दुनियाभर में मिर्जापुर- द मूवी से ज्यादा बिजनेस किया है। नीम करौली बाबा की कृपा से हनुमान अंश अब तक वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है, नीचे देखिए आंकड़े।
हनुमान अंश घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में कमाई का भी एक नया रिकॉर्ड बना रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने सोमवार को भी शत-प्रतिशत प्रॉफिट कमाते हुए दुनियाभर में कुल 156.20 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि इसके सामने मिर्जापुर-द मूवी ने अभी तक 132 करोड़ की कमाई ही की है।