मराठा आरक्षण: अनशन के 9वें दिन बिगड़ी मनोज जरांगे की तबीयत, दवा-पानी लेने से किया इनकार
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के नौवें दिन छत्रपति संभाजीनगर के अंतर्वाली सारती में तबीयत बिगड़ गई। जरांगे ने एक बार फिर मेडिकल चेकअप, दवा और पानी लेने से साफ इनकार कर दिया है।
दवा, पानी लेने से इनकार करने के बाद समर्थकों में चिंता बढ़ गई है और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बंद और सड़क जाम की आशंका भी बढ़ गई है।
सरकारी चिकित्सा टीम ने शनिवार आधी रात से रविवार सुबह के बीच जरांगे के स्वास्थ्य की जांच करने के दो प्रयास किए। हालांकि, जरांगे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने और ड्रिप (IV फ्लूइड) लगवाने से इनकार करने पर डॉक्टरों को बिना इलाज किए ही वापस लौटना पड़ा।