Home Breaking News नासिक की कुंदा बच्छाव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

नासिक की कुंदा बच्छाव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

8
0

: नासिक की कुंदा बच्छाव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार5 सितंबर को राष्ट्रपति 48 शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड्स से सम्मानित करेंगी। इनमें नासिक की असिस्टेंट टीचर कुंदा जयवंत बच्छाव भी शामिल हैं।

कुंदा बच्छाव नासिक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्कूल नंबर 18, आनंदवली में पढ़ाती हैं। उन्होंने गरीब और पिछड़े बैकग्राउंड के बच्चों को बड़े सपने देखने और ग्लोबल लेवल पर सोचने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने बच्चों के लिए हवाई यात्रा के जरिए एजुकेशनल ट्रिप आयोजित कीं। जर्मन और स्पेनिश भाषाएं सिखाने के साथ स्कूल में ‘जॉयफुल STEM क्लास’ भी शुरू की। इस पहल से छात्रों ने वैज्ञानिक प्रयोग सीखे और साइंस कॉम्पिटिशन में सफलता हासिल की। प्रोजेक्ट ने SCERT के इनोवेशन कॉम्पिटिशन में महाराष्ट्र में दूसरा स्थान हासिल किया।

कुंदा बच्छाव को शरद पवार फेलोशिप के तहत 1 लाख रुपये का नकद इनाम मिला, जिसे उन्होंने छात्रों की पढ़ाई और तरक्की में लगा दिया।

बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने ‘पोएट्री आवर’ शुरू किया। इसका मकसद छात्रों को खुलकर अपनी बात कहने और भावनाओं को कागज पर उतारने का अवसर देना था।