Home Breaking News मुंबई में मेट्रो स्टेशन के नीचे पर्यटक बस में लगी आग, बाल-बाल...

मुंबई में मेट्रो स्टेशन के नीचे पर्यटक बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और ड्राइवर

12
0

मुंबई में मेट्रो स्टेशन के नीचे पर्यटक बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और ड्राइवर

मुंबई में एक पर्यटक बस में अचानक आग लग गई. बस में सवार सभी पांच यात्री और ड्राइवर सुरक्षित हैं. घटना के कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रही है.
मुंबई में शुक्रवार शाम एक पर्यटक बस में अचानक आग लग गई. हादसा गोरेगांव ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे हुआ. आग लगते ही बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया.
घटना के वक्त बस गुजरात की ओर जा रही थी. राहत की बात रही कि बस में सवार सभी पांच यात्री और ड्राइवर सुरक्षित हैं. हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है.