Home Breaking News कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट:डैम प्रशासन का अलर्ट

कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट:डैम प्रशासन का अलर्ट

32
0

कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट:डैम प्रशासन का अलर्ट,जल स्तर 420.15 मीटर पर पहुंचा; नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा पानी

 

पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। ऐसे में रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के बरगी जलाशय का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जिसे नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध प्रबंधन ने नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार शुक्रवार (14 अगस्त) सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 एमसीएम यानी 78.36 प्रतिशत है।