Home Breaking News हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर...

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

33
0

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी, यमुनानगर, पंचकूला और आसपास के कई इलाकों में लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, दिल्ली में भी मंगलवार सुबह बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के चंबा में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।