Home Breaking News दिल्ली एयपोर्ट के टर्मिनल-2 पर आंधी से ‘तबाही’; एयर इंडिया के 3...

दिल्ली एयपोर्ट के टर्मिनल-2 पर आंधी से ‘तबाही’; एयर इंडिया के 3 विमानों को नुकसान.

19
0

दिल्ली एयपोर्ट के टर्मिनल-2 पर आंधी से ‘तबाही’; एयर इंडिया के 3 विमानों को नुकसान.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमान तेज आंधी और बारिश के कारण एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया यह घटना रविवार शाम की है।

सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान विमानों के पास रखे भारी ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट तीन विमानों से टकरा गए, जिसके चलते विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद तीनों विमानों को जांच के लिए सेवा से हटा दिया गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा या तूफान का लेकर एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था।

ऑपरेटर ने बताया कि अचानक खराब मौसम के कारण एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड इक्विपमेंट अपनी जगह से हट गए और टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से जाकर टकरा गए। प्राइवेट ऑपरेशन ने यह भी कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने (एयरपोर्ट ऑपरेटर या एयरलाइंस को) मौसम में किसी भी बदलाव के बारे में कोई चेतावनी जारी नहीं की थी।.