‘आप कितना दूध पीते हो?’: शास्त्री के सवाल पर वैभव सूर्यवंशी का जवाब वायरल, अवॉर्ड सेरेमनी में बटोरी सुर्खियां
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फाइनल के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमन में भी आकर्षण का केंद्र रहे। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें पूरे सीजन का सबसे बड़ा स्टार बना दिया।
वैभव ने इस सीजन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन सहित पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय क्रिकेट को एक असाधारण प्रतिभा मिल चुकी है।
पुरस्कार लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने वैभव को बातचीत के लिए मंच पर बुलाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि इतनी कम उम्र में इतनी ताकत आखिर आती कहां से है।