Home Breaking News Karuppu Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की करप्पू...

Karuppu Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की करप्पू की आंधी, शुक्रवार को हुई नोटों की बारिश

34
0

Karuppu Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की करप्पू की आंधी, शुक्रवार को हुई नोटों की बारिश

साउथ स्टार सूर्या की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की रोबोट को पीछे छोड़ दिया है।

नई दिल्ली। सूर्या की एक्शन फिल्म ‘करप्पू’ (Karappu) दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 16वें दिन अच्छी बढ़त दर्ज की, जिससे साबित होता है कि दो हफ्ते बाद भी फैंस के बीच फिल्म का क्रेज वैसा ही बना हुआ है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.93 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे दिन इसने 27.98 करोड़ और तीसरे दिन 32.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 113.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।