Home Breaking News Western Railway: मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन पर शनिवार रात मेगा ब्लॉक,...

Western Railway: मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन पर शनिवार रात मेगा ब्लॉक, गर्डर किया जाएगा लॉन्च, कौन सी लोकल रद्द?

38
0

Western Railway: मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन पर शनिवार रात मेगा ब्लॉक, गर्डर किया जाएगा लॉन्च, कौन सी लोकल रद्द?

वेस्टर्न रेलवे की ओर से मरीन लाइन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 और 4 के बीच फुट ओवर ब्रिज के गर्डरों की क्रेन से लॉन्चिंग है। इसके चलते शनिवार की मध्यरात्रि में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द अथवा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा मरीन लाइन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 एवं 4 के बीच फुट ओवर ब्रिज के गर्डरों की रोड क्रेन के माध्यम से लॉन्चिंग हेतु 30/31 मई, 2026 की मध्यरात्रि में मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार, मरीन लाइन्स स्टेशन पर सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द अथवा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। 31 मई, 2026 को दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं रहेगा