हिमाचल प्रदेश: मनाली में ‘महाजाम’, घंटों रेंगते नजर आए वाहन; लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में जाम भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को मनाली में वाहन घंटों रेंगते नजर आएमनाली में पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही रविवार को भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। सुबह से ही चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मनाली शहर, अटल टनल मार्ग, माल रोड, वशिष्ठ, सोलंगनाला और पलचान क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि कई स्थानों पर वाहन घंटों तक रेंगते नजर आए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।