Home Breaking News राहुल गांधी भारतीय राजनीति का मोस्ट रिजेक्टेड माल : देवेंद्र फडणवीस

राहुल गांधी भारतीय राजनीति का मोस्ट रिजेक्टेड माल : देवेंद्र फडणवीस

30
0

राहुल गांधी भारतीय राजनीति का मोस्ट रिजेक्टेड माल : देवेंद्र फडणवीस

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय राजनीति की सबसे ज़्यादा नकारी गई चीज़ कहा। यह हमला तब हुआ जब राहुल गांधी ने सिकंदराबाद में एक संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात अपीलों की आलोचना की थी।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का ‘सबसे रिजेक्टेड माल’ करार दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे ‘रिजेक्टेड माल’ हैं। हर जगह से रिजेक्ट हुए, हर राज्य में रिजेक्ट हुए। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और लगातार उन्हें आशीर्वाद दे रहा है।

 दर असल यह बयान उस समय आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों से ईंधन की बचत, विदेशी यात्राएं कम करने, और गैर-जरूरी सोने की खरीद टालने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने, और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की भी बात कही थी।