पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मगरहाट पश्चिम में हुए पुनर्मतदान का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि यह प्रक्रिया और बड़े स्तर पर होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर और खासकर फलता क्षेत्र के कई बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए था। अधिकारी के अनुसार, वहां भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था।