ईरान को कैसे मिली अमेरिका की घातक मिसाइलें-बम?, रिवर्स इंजीनियरिंग से मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी
ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने अपने इलाकों से अमेरिका की कई मिसाइलें और हजारों छोटे बम बरामद किए हैं। इनमें एक शक्तिशाली बंकर बस्टर बम भी शामिल है। ईरान की सेना अब इन हथियारों की तकनीक समझने (रिवर्स इंजीनियरिंग) में जुटी है, ताकि वह अपनी सैन्य शक्ति को और मजबूत कर सके।