Home Breaking News 12000 करोड़ बचेगा, लाडली बहन योजना EKYC के बाद महाराष्ट्र में बड़ी...

12000 करोड़ बचेगा, लाडली बहन योजना EKYC के बाद महाराष्ट्र में बड़ी छंटनी

13
0

12000 करोड़ बचेगा, लाडली बहन योजना EKYC के बाद महाराष्ट्र में बड़ी छंटनी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 68 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया है। इससे सरकार का सालाना 12240 करोड़ रुपये बचेगा। वहीं लाडली बहन योजना पर वार्षिक खर्च 43740 करोड़ से घटकर 31500 करोड़ रुपये रह जाएगा। सरकार ने लाडली बहन योजना के लिए e-KYC की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले लाडली बहन योजना का e-KYC 31 मार्च तक था। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि योजना से 68 लाख महिलाओं के नाम बाहर होने से अब दूसरे विभागों से निधि लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।