Home Breaking News भिवंडी शहर में पहली बार चलेगी मेट्रो, ठाणे-भिवंडी ‘मेट्रो लाइन 5’ पर...

भिवंडी शहर में पहली बार चलेगी मेट्रो, ठाणे-भिवंडी ‘मेट्रो लाइन 5’ पर काम ने पकड़ी रफ्तार

17
0

भिवंडी शहर में पहली बार चलेगी मेट्रो, ठाणे-भिवंडी ‘मेट्रो लाइन 5’ पर काम ने पकड़ी रफ्तार, सामने आई डेडलाइन

 

ठाणे: दहिसर-काशीगांव मेट्रो के शुरू होने के बाद ठाणे शहर से गुजरने वाली एक और मेट्रो लाइन पर काम ने रफ्तार पकड़ ली है। ठाणे और भिवंडी को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 5 (ऑरेंज लाइन) का निर्माण कई सालों से चल रहा है। आखिरकार इस प्रोजेक्ट के लिए एक नई डेडलाइन तय कर दी गई है। इस टाइमलाइन के मुताबिक, ठाणे-भिवंडी मेट्रो के इस आने वाले दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके जनवरी 2027 तक यात्रियों के लिए खुलने की संभावना है।