समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखा हमला बोला है।
कहा कि हार की हताशा, बिगाड़ती है भाषा। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना ब्रजेश पाठक का नाम लिए लिखा कि ये इनका दरी बिछाने का अनुभव बोल रहा है, पहले कहीं और बिछाते थे, जब वहां कोई पूछ नहीं रह गई तो आज जहां आए। वहां तो दरी बिछाने लायक भी नहीं रह गए। ब्रजेश पाठक ने एक चैनल से बातचीत को लेकर सपा पर मुस्लिमों को लेकर निशाना साधा था। कहा था कि अगर मुसलमान अपना नेता चुन लें और सपा जातिवादी राजनीति छोड़ दे तो सपा के लिए दरी बिछाने वाला कोई नहीं होगा। सपा दो टके की पार्टी रह जाएगी।