राजस्थान में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद, हजारों लोग बेरोजगार:डिमांड लगातार कम हो रही, घाटा करोड़ों में, बढ़ते ब्याज-बिल से मुश्किल में बिजनेस।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर ब्यावर के मिनरल उद्योग पर भी पड़ा है। ब्यावर में होने वाली मिनरल ग्राइंडिंग की डिमांड लगभग खत्म सी होती जा रही है। ऐसे में यहां की ज्यादातर फैक्ट्री (यूनिट) बंद हो गई हैं।