Home Breaking News बीजेपी-नेता के भाई की अवैध-प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर:भाठागांव केसरी बगीचा...

बीजेपी-नेता के भाई की अवैध-प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर:भाठागांव केसरी बगीचा में कार्रवाई।

44
0

बीजेपी-नेता के भाई की अवैध-प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर:भाठागांव केसरी बगीचा में कार्रवाई ।

कांग्रेस नेताओं का आरोप- अफसरों ने केवल खानापूर्ति की
रायपुर के भाठागांव इलाके में भू-माफिया के खिलाफ निगम ने फिर कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को ‘केसरी बगीचा’ इलाके में करीब 2 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को निगम के बुलडोजर ने ढहा दिया।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अफसरों ने कार्रवाई का ब्योरा दिया, लेकिन अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफिया को अज्ञात बता रहे हैं। निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़ा किए हैं।