Home Breaking News मुरादाबाद: दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता।

मुरादाबाद: दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता।

21
0

मुरादाबाद: दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के नाम पर संदेश देने वाले मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक फंस गए हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दावीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जांच में सामने आया कि 14 मार्च को युसूफ मलिक ने आजम खां से मुलाकात ही नहीं की है। वह भ्रामक संदेश प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने और कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।