Home Breaking News इंदौर में 300 साल पुरानी परंपरा, सबसे पहले शाम सात बजे जलाएंगे...

इंदौर में 300 साल पुरानी परंपरा, सबसे पहले शाम सात बजे जलाएंगे सरकारी होली

36
0

इंदौर में 300 साल पुरानी परंपरा, सबसे पहले शाम सात बजे जलाएंगे सरकारी होली

 

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहरभर में फाल्गुन पूर्णिमा पर सोमवार को होली का उल्लास छाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण और भद्रा के साये के बीच सबसे पहले शाम सात बजे 300 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए सरकारी होली का दहन 1100 कंडों से राजवाड़ा चौक किया जाएगा। यहां की अग्नि से आसपास के क्षेत्रों की होली का दहन किया जाएगा। लोग पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

 

गोकाष्ठ से होलिका दहन किया जाएगा। होलकरकालीन होलिका दहन की तैयारी शाम छह बजे से शुरू होगी। पहले पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद गणेश पूजा करके होली का आह्वान किया जाएगा।