राजस्थान:जयपुर के मंदिर में 500 साल से जल रही अखंड-ज्योति:दर्शन के लिए गुफा से होकर गुजरना पड़ता है, 1523 में हुई थी प्रकट!
जयपुर के पवित्र तीर्थ गलता जी में हनुमान जी का ऐसा मंदिर है। यहां पिछले 503 वर्षों से अखंड ज्योति निरंतर जल रही है, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि सन 1523 में संत किल दास जी की तपस्या से हनुमान जी की ज्योति प्रकट हुई थी। कहा जाता है कि मूर्ति और अखंड ज्योति दोनों एक साथ प्रकट हुए थे।
इस मंदिर में हनुमान जी की एक दुर्लभ प्रतिमा है, जिसमें उनकी भुजाओं पर भगवान राम और लक्ष्मण विराजमान हैं। इसके अलावा, यहां श्रीफल (नारियल) का एक जोड़ा भी है, जिसे लाखों में एक माना जाता है और जिनकी पूजा की जाती है। साथ ही, मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक प्राचीन गुफा से गुजरना होता है।