मिडिल ईस्ट update: इधर ट्रंप की ‘फाइनल वॉर्निंग’, उधर ईरान ने कर दिया मिसाइल हमला;
मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव ट्रंप की कड़ी चेतावनी के तुरंत बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इजराइली सेना ने मिसाइलों को रोकने के लिए एयर डिफेंस सक्रिय किया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कड़े अल्टीमेटम के तुरंत बाद ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दाग दीं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने गुरुवार को इजराइल की तरफ मिसाइल हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरान को चेतावनी दी थी कि वह तुरंत समझौता करे और युद्ध रोके।
इजराइल की सेना ने बताया कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों को पहचान लिया है और उन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। सेना के अनुसार तीन घंटे के भीतर यह तीसरी बार था जब मिसाइलें दागी गईं।