Home Breaking News फिरोजाबाद में करीब 200 छोटे और मध्यम उद्योगों का अस्तित्व गैस संकट...

फिरोजाबाद में करीब 200 छोटे और मध्यम उद्योगों का अस्तित्व गैस संकट के कारण खतरे में हैं।

24
0

फिरोजाबाद में करीब 200 छोटे और मध्यम उद्योगों का अस्तित्व गैस संकट के कारण खतरे में हैं

कई फैक्ट्रियों ने उत्पादन कम कर दिया है या बंद कर दिया है। इससे हजारों कामगारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की यह रिपोर्ट बताती है कि फिरोजाबाद का संकट कैसे पूरे देश की कई इंडस्ट्रीज को प्रभावित कर रहा है।

बेंगलुरु की कंपनी Mossant Craft Kombucha के को-फाउंडर शिशिर साथ्यान पिछले एक महीने से अपने प्रीमियम ड्रिंक्स के लिए कांच की बोतलें जुटाने में परेशान हैं। उनका कहना है कि बाजार में अब कांच के फ्लास्क मिल ही नहीं रहे हैं, जबकि गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की मांग सबसे ज्यादा होती है। बढ़ती लागत को संभालने के लिए कंपनी अब मार्केटिंग और डिस्काउंट बजट में कटौती करने पर मजबूर हो गई है।