‘थोड़ी चिंता तो होती ही है’, बैक टू बैक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने शेयर की ड्रेसिंग रूम की चैट।
मैदान पर उतरने से पहले थोड़ी चिंता तो होती ही है, लेकिन आज हमने जिस तरह से शुरुआत की, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक खास शुरुआत थी। यह बात पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में जीत के बाद कही। चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से शिकस्त दी।