Home Breaking News कच्चे तेल की महंगाई से थाली पर संकट के संकेत, उर्वरक लागत...

कच्चे तेल की महंगाई से थाली पर संकट के संकेत, उर्वरक लागत भी बढ़ी; कृषि संगठन की रिपोर्ट ने चेताया.

9
0

कच्चे तेल की महंगाई से थाली पर संकट के संकेत, उर्वरक लागत भी बढ़ी; कृषि संगठन की रिपोर्ट ने चेताया.

 

दुनिया फिलहाल खाद्य संकट से दूर है, लेकिन खाद्य महंगाई के एक नए दौर की शुरुआत के स्पष्ट संकेत सामने आने लगे हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, उर्वरकों की बढ़ती लागत और कृषि खर्च में इजाफा वैश्विक खाद्य बाजार पर दबाव बढ़ा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आने वाले समय में व्यापक महंगाई का खतरा गहरा गया है।