नई दिल्ली:मैच में गजब ड्रामा!अंपायर ने दी वाइड, फिर बांग्लादेश ने लिया रिव्यू और सीरीज हार गया पाकिस्तान।
नई दिल्ली: बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 11 रन से जीता। बांग्लादेश की जीत के हीरो तंजीद हसन तमीन और तस्कीन अहमद रहे। इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था।
इसके बाद पाकिस्तान ने अगले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 128 रन से जीत हासिल की। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया था। वहीं तीसरे वनडे मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने वाइड के लिए डीआरएस लिया और फिर मैच जीत लिया।
मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन डाल रहे थे। उन्होंने शुरुआती 4 बॉल में सिर्फ 2 रन दिए। आखिरी 2 बॉल में पाकिस्तान को 12 रन चाहिए थे। कप्तान शाहीन अफरीदी स्ट्राइक पर थे।